मुम्बई। ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण और निर्देशन करने वाले रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को लेकर एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘सर्कस’ रोहित शेट्टी की क्लासिक नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स ‘ पर आधारित है।सिम्बा की भारी सफलता और सूर्यवंशी फ़िल्म के निर्माण के बाद, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी वाली यह तीसरी फिल्म होगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, विजय शंकर, सुलभा आर्या, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कलसेकर और मुरली शर्मा।अगले महीने से सर्कस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई, ऊटी और गोवा में शुरू हो जाएगी।टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से फ़िल्म सर्कस का निर्माण हो रहा है जिसके निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। यह फिल्म संभवतः 2021 की सर्दियों में रिलीज हो जाएगी।